गांव लुटसान के निकट टेंपो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अलीगढ जेएन मेडिकल रेफर किया गया है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव गदाखेडा निवासी श्रीमती सुभद्रा पत्नी हरचरन लाल अपने एक रिश्तेदारी में ई-रिक्शा में बैठकर लौट रही थी। बताते है। कि जैसे ही ई-रिक्शा गांव लुटसान के निकट पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे अज्ञात टैंपो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया, और उसमें बैठी सुभद्रा सडक पर गिरकर घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई। इसी बीच मौका पा कर टेंपो चालक भाग जाने में कामयाब हो गया। उधर लोगों ने ऐंबुलंेंस के जरिए घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जेएन मेडिलक काॅलेज अलीगढ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS