खेल कूद से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है-कृष्णकांत शर्मा- मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुई खेलकूद प्रतियोगितायें

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

ग्राम पंचायत नगला केहरिया मेें नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय विकास खंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रिले दौड, बाॅली बाॅल, खोखो कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।
द्विदिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का मुख्यातिथि के रूप में कृष्णकांत शर्मा ने समापन करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। खिलाडी प्रतियोगिताओं में विजयी होते हुए अपने माता पिता और गुरूजनों के साथ अपने देश और समाज का नाम रोशन करता है। खेलों को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। जिससे एकता और अखंडता को बल मिल सके। प्रतियोगिताओं में हुई रिले दौड में जलालपुर टीम प्रथम स्थान पर रहीं वहीं नगला केहरिया की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बाॅली बाॅल में सासनी प्रथम स्थान पर रही तो लुटसान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खोखो प्रतियोगिता में ज्ञान एकाडमी प्रथम और लुटसान की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में सासनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो तिलौठी ने दूसरा स्थान पाया। सभी विजेताओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कृतकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान भारतीय न्याय चक्र फाउन्डेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा, भारतीय न्याय चक्र फाउन्डेशन प्रदेश सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय किसान संघ जिला सहसयोंजक कृष्ण कान्त शर्मा, भारतीय किसान संघ ब्लाॅक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, संजय उपाध्याय आदि मंचासीन रहे। प्रतियोगिताओं में दिलीप, अनुज दीक्षित, रोहित, राजा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई