सासनी में नहीं रूके राहुल गांधी कांगे्रसी मायूस हो गये

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत शहीद पार्क में चंद्रशेखर आजाद और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर राहुल गांधी द्वारा माल्यार्पण करना था। जिसे लेकर बडे उत्साह के साथ सुबह से ही कांग्रेसियों भीड जुटना शुरू हो गयी। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से राहुल गांधी के आगमन पर सुरक्षा में मुस्तैद हो गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही एवं अन्य जिले से भी पुलिस फोर्स भुलाई गई। मगर राहुल गांधी का काफिला जैसे ही सासनी से निकला तो कांग्रेसियों में मायूसी छा गई।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा निकाल कर जगह-जगह कर रहे रोड शो को लेकर आज यात्रा अलीगढ़ से हाथरस पहुंची, जहां मार्ग में सासनी के शहीद पार्क में कुछ पलों के लिए राहुल गांधी को रूकना था। पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश था कि अपने नेता से मिल सकेंगे। शाहिद पार्क पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी। और राहुल की एक झलक पाने ने लिए कार्यकता सहित लोग बेताव थे। मगर राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं सहित जनता के अरमानों पर पानी फेर दिया। गाड़ी से हाथ हिलते हुए राहुल यात्र के काफिले के साथ फर्राटे भरते हुए सीधे हाथरस निकल गए। वहीं स्वागत की सभी तैयारियां धरी रह गईं और वहीं कांग्रेसियों में मायूसी छा गई। कार्रकर्ता अपने नेता का स्वागत किए बगैर ही अपने घरों को लौट गये।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई