Ayodhya: हर रोज एक घंटे 11 मिनट पूजा करते हैं पीएम मोदी, गौसेवा के साथ ही कर रहे विभिन्न दान

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। इस दौरान वह गौपूजा करते हैं और गायों को चारा भी खिला रहे हैं।अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। इस दौरान वह अपने रोजमर्रा के कार्यों को भी पूरा कर रहे हैं। पीएम मोदी हर रोज ब्रह्म मुहूर्त में एक घंटे 11 मिनट तक पूजा करते हैं।इस दौरान वह यम नियमों का पालन करते हुए फर्श पर कंबल ओढ़कर सो रहे हैं और आहार में सिर्फ नारियल पानी ले रहे हैं। वह हर रोज गौपूजा करते हैं और गायों को चारा खिलाते हैं। वह प्रतिदिन अलग-अलग तरह के दान जैसे अन्नदान, वस्त्रदान इत्यादि भी करते हैं। प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग मंदिरों का दौरा भी कर रहे हैं। खास बात है कि इन मंदिरों का जुड़ाव किसी न किसी तरह से भगवान श्रीराम से रहा है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई