
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन किया फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।

इस दौरान सीएम योगी ने राम मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। सीएम योगी मंदिर परिसर के सामने बेहद खुश नजर आए और राम मंदिर बनने की खुशी छिपा नहीं सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन किया और आरती की।हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी राम मंदिर परिसर के लिए रवाना हो गए और परिसर का भ्रमण किया।विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एसपीजी ने डेरा डाल दिया है। परिसर समेत प्रधानमंत्री के आवागमन के सभी मार्गो पर सुरक्षा व्यवस्था उन्हीं के नियंत्रण में है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 30,000 से अधिक जवान अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभाल चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें जिम्मेदारियां आवंटित करते हुए तमाम दिशा-निर्देश दिए हैं।
इस दौरान उन्होंने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य से भी मुलाकात की। पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीरामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिवस पर अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के पास अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 14 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 22 जनवरी तक निरंतर चलेगा। आयोजन के छठवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचे। आयोजन स्थल पर चल रही 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ में शामिल हुए। योगी आदित्यनाथ ने आहुति देकर सुखी स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की



