महिलाओं से कहा घबराने की जरूरत नहीं है, परेशानी होने पर हमारे संगठन को अवगत करायें- रेखाराणा

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

जनपद से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा को महिला एवं बाल कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र चैधरी ने गुड़गांव में कराई गई संगठन की मीटिंग में आमंत्रित कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को एक उच्च शिक्षा की जरूरत है। कोई भी महिलाओं का उत्पीड़न करता है तो महिला एवं बाल कल्याण संगठन उसके साथ जी जान से तैयार है।

महिलाएं देश में भर बढ़ चढ़कर अनेकों विभागो में हिस्सा ले रही हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की तरफ कह रहे हैं की महिलाएं देश में किसी चीज में कम नहीं है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने सभी महिलाओं को सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री जी उज्जवल भविष्य योजना सड़क योजना महिला बाल कल्याण संगठन की योजनाएं महिलाओं को दे रहे हैं। किसी प्रकार का उत्पीड़न होता है तो हमारे संगठन से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री तत्काल प्रभाव से गुंडा और माफियाओं से निपटने के लिए तैयार हैं। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र चैधरी ने कहा कि अगर अपने संगठन की महिलाओं पदाधिकारियो पर अगर किसी प्रकार की कोई बात आती है तो हम यहां से लेकर देश और उत्तर प्रदेश के यशवंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक जाना पड़े तो वहां के लिए हम हर समय तैयार हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि अगर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से महिलाएं परेशान हैं तो हम अपनी जान तक की बाजी महिलाओं के पीछे लगा देंगे हमारे देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं और वह इस पर कार्य कर रहे हैं।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS