एबीवीपी पदाधिकारियों ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर अवसर पर एबीवीपी की नगर इकाई ने विजयगढ़ रोड़ स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आकाश सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा उपस्थित रहे।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया। मुख्यातिथि ने कहा बारह जनवरी, 1863 को कोलकाता में जन्मे नरेंद्र नाथ आगे चलकर स्वामी विवेकानंद के नाम से प्रसिद्धि पाई। उनके जन्मदिवस को हर वर्ष बारह जनवरी को श्राष्ट्रीय युवा दिवस के नाम से मनाया जाता है। इस मौके पर विवेकानंद जी के आदर्श जीवन से हर एक युवा प्रेरणा ले सकता है। एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर उपाधयक्ष शुभेंद्र पाठक, एवं नगर मंत्री स्वप्निल भारद्वाज, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य यतीश शर्मा, एवं नगर सह मंत्री हनी कुशवाहा, मीडिया प्रमुख प्रभात तोमर, एवं विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यूनियन पब्लिक स्कूल के शिक्षक रोहित सोनी ने किया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई