सडक दुर्घटना में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ राजमार्ग पुरानी सब्जी मंडी के निकट स्थित गंदे नाला शनिदेव मंदिर के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव तिलौठी के जमुना शंकर का पुत्र संजय कुमार अपने परिवार के साथ अलीगढ के डोरी नगर में रहता है। किसी काम से वह अपने गांव आया था। जो काम समाप्त करने के बाद अपने चैदह वर्षीय पुत्र अभिषेक को बाइक पर बैठाकर अलीगढ वापस जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह गंदे नाले के निकट पहंुचा वैसे ही अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सडक पर गिर गई बाइक पर सवार पिता पुत्र भी सडक पर गिरकर घायल हो गये। उधर घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। लोग कुछ कर पाते इससे पूर्व ही पिता पुत्र ने दम तोड दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मैके पर पहुंची और मृतकों की शिनाख्त उनकी जेब से मिले कागजातों के आधार पर हुई। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों में करूण क्रंदन मच गया। परिजनों ने बताया कि अभिषेक तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। इससे परिजनों में अधिक कोहराम मचा हुआ था। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई