KBC 18: जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में सिंगर फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जो काफी चर्चा में है।

अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ इन दिनों खूब चर्चा में है। जल्द ही इस शो में सिंगर मीका सिंह और फाल्गुनी पाठक नजर आने वाले हैं। इससे पहले मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस एपिसोड के प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन शानदार डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
अमिताभ ने मीका सिंह की इच्छा पूरी की
इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन के साथ सिंगर फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह हैं। मीका सिंह अमिताभ से कहते हैं, ‘सारी दुनिया आपसे एक डायलॉग सुनना चाहती है, वह है ‘अग्निपथ’ का। मगर इसे पंजाबी में बोलना पड़ेगा।’ इसके बाद अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में फिल्म का डायलॉग बोला जो इस तरह है ‘मेरा नाम दीनानाथ चौहान है।’
फाल्गुनी ने बिग बी से की ये मांग
इसके बाद फाल्गुलनी पाठक ने अमिताभ बच्चन से कहा कि जरा चार लाइन गुजराती में भी हो जाए। इसके बाद अमिताभ बच्चन गुजराती में डायलॉग बोलते हैं, जो हिंदी में इस तरह है ‘रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं। नाम है दीनानाथ चौहान।’ इसके बाद मीका सिंह कहते हैं कि पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही सुपरस्टार है वह है अमिताभ बच्चन।
फाल्गुनी और मीका ने गाया गाना
शो के एक दूसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन नवरात्रि के बारे में बताते हैं। इस बीच फाल्गुनी पाठक गुजराती में एक गाना गाती हैं। वहीं मीका सिंह भी एक गाना गाते हैं और डांस करते हैं।


