Nakul Dhull And Gullu: सलमान खान के शो बिग बॉस में नकुल ढुल और गुल्लू के बीच जमकर हाथापाई हुई। इसके बाद नकुल को शो से बाहर कर दिया गया। इस मामले पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ लगातार चर्चा में है। हाल के एपिसोड में खूब घमासान हुआ है। प्रतिभागी नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई हो गई। शो में वाइल्डकार्ड के जरिए आए नकुल ढुल को खेल के अहम नियम तोड़ने की वजह से बाहर कर दिया गया है। गुल्लू से हाथापाई करने को लेकर वह खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गुल्लू और नकुल के बीच क्यों हुई हाथापाई?
गुल्लू और नकुल की हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि काजी मजाक-मस्ती में स्काउट के कान में थूक देते हैं। इसके बाद जब स्काउट अकेले होते हैं, तो नकुल जाकर उनसे कहते हैं कि काजी वहां दूसरी ओर बता रहे हैं कि उन्होंने तुम्हारे कान में थूक दिया। इसके बाद स्काउट नकुल को लेकर इस बात को क्लियर करने जाते हैं।
जब स्काउट काजी से इस बारे में पूछते हैं, तो काजी कह देते हैं कि सब मजाक में था। मगर नकुल इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं। इस बीच काजी गुल्लू से कहते हैं कि सब मजाक में था, तुम नकुल को समझाओ। इस पर नकुल कहते हैं कि वो मुझे क्या समझाएगा।
इसके बाद गुल्लू नकुल से कहते हैं कि क्यों बात बढ़ा रहे हो। तो नुकल कहते हैं कि मैं तो बढ़ाऊंगा। इसके बाद नकुल गुल्लू से भिड़ जाते हैं। दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन जाती है। बात इतनी बढ़ जाती है कि घरवालों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ता है।
गुल्लू-नकुल के झगड़े पर यूजर्स के रिएक्शन
शो में गुल्लू और नकुल के बीच झगड़े पर कई सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि नकुल इस मकसद से आए थे कि गुल्लू को पीटना है। बाकी वह खेलने के नियम नहीं जानते। नकुल को निकाल देना चाहिए।’


