दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर के पास हुए बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों के संबंध में कम से कम तीन एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं आइसा की अगुवाई में विट्ठल हाउस से मार्च निकाला जा रहा है।

जंतर-मंतर पर वाम दलों के छात्र संगठन की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाले जाने के दौरान पुलिस ने योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और नेहा बोरा समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को लगातार डिटेन कर रही है। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
दरअसल, बीते जुलाई में हुए सीजेपी प्रदर्शन से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस बार सिर्फ जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल को ही नहीं, बल्कि वहां पहुंचने वाले रास्तों को भी सुरक्षा घेरे में रखा है। प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर और उसके आसपास पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा बनाए रखा। दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद रहे, जबकि लुटियंस दिल्ली की ओर आने वाले प्रमुख रास्तों पर पुलिस ने पूछताछ और निगरानी बढ़ा दी। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की है।
