
Asian Games 2026 Live: दीपक पूनिया को कांस्य
दीपक पूनिया ने पुरुष कुश्ती के 97 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। वह सेमीफाइनल में हार गए थे और उन्हें कांस्य के लिए मुकाबला खेलना पड़ा। उन्होंने ब्रॉन्ज के लिए मैच में मंगोलिया के पहलवान गांखूयाग गनबतार को 2-1 से हराया। भारत का यह 83वां पदक रहा। अब तक भारत ने 20 स्वर्ण, 26 रजत और 37 कांस्य जीते हैं। कुश्ती में यह एशियाड में पांचवां पदक है। इस खेल में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य जीते हैं।

Asian Games 2026 Live: सागर कांस्य से चूके
कुश्ती मुकाबले की शुरुआत सागर के लिए अच्छी नहीं रही। उन्होंने शुरुआती क्षणों में ही पांच अंक गंवा दिए। सागर ने इसे चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन उनकी अपील खारिज कर दी गई। नूरकोझा ने शुरुआत से ही मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा और सागर को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। आखिरकार नूरकोझा ने फॉल से जीत दर्ज की। मुकाबले में उनका पूरी तरह दबदबा देखने को मिला।
Asian Games 2026 Live: अमन ने 4-1 से बनाई बढ़त
अमन ने दूसरे पीरियड तक 4-1 की बढ़त बना ली थी। उनकी टक्कर नॉर्थ कोरिया के चॉन्ग सॉन्ग हान से है।
Asian Games 2026 Live: क्या अमन सहरावत दिला पाएंगे भारत को स्वर्ण?
अमन सहरावत एची-नागोया में पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में उत्तर कोरिया के हान चोंग सोंग से भिड़ने के लिए तैयार हैं। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन ने ताजिकिस्तान के ऐआल बेलोल्युब्स्की को 14-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले उन्होंने जापान के यामातो ओगावा को 20-0 और कजाखस्तान के नूरदानत ऐतानोव को 12-1 से हराया था।
Asian Games 2026 Live: भारत ने किस खेल में कितने पदक जीते?
| खेल | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
|---|---|---|---|---|
| तीरंदाजी | 5 | 2 | 2 | 9 |
| एथलेटिक्स | 1 | 9 | 14 | 24 |
| बैडमिंटन | 0 | 0 | 1 | 1 |
| बॉक्सिंग | 3 | 0 | 3 | 6 |
| क्रिकेट | 2 | 0 | 0 | 2 |
| गोल्फ | 1 | 1 | 0 | 2 |
| हॉकी | 1 | 0 | 0 | 1 |
| कबड्डी | 2 | 0 | 0 | 2 |
| कुराश | 0 | 0 | 1 | 1 |
| मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स | 0 | 0 | 1 | 1 |
| रोइंग | 0 | 0 | 1 | 1 |
| सेलिंग | 0 | 1 | 2 | 3 |
| सेपकटकरा | 0 | 0 | 1 | 1 |
| शूटिंग | 3 | 8 | 4 | 15 |
| सॉफ्ट टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| स्क्वैश | 0 | 2 | 3 | 5 |
| टेबल टेनिस | 0 | 0 | 1 | 1 |
| वेटलिफ्टिंग | 0 | 1 | 0 | 1 |
| कुश्ती | 1 | 1 | 1 | 3 |
| वुशू | 0 | 1 | 0 | 1 |
| कुल | 19 | 26 | 36 | 81 |
सबसे ज्यादा पदक:एथलेटिक्स (24), शूटिंग (15), तीरंदाजी (9), बॉक्सिंग (6)।
Asian Games 2026 Live: भारत के लिए अभी और पदकों की उम्मीद
दोपहर 2:44 बजे — अमन सहरावत
पुरुष 57 किग्रा स्वर्ण पदक मुकाबला
मुकाबला: चोंग सोंग हान (उत्तर कोरिया) से
दोपहर 3:00 बजे — सागर जगलान
पुरुष 74 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला
मुकाबला: कैपानोव नूरकोझा (कजाखस्तान) से
दोपहर 3:18 बजे — दीपक पूनिया
पुरुष 97 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला
मुकाबला: गनबातार गंखुयाग (मंगोलिया) से
दोपहर 3:30 बजे — भारत बनाम मलयेशिया
पुरुष हॉकी स्वर्ण पदक मुकाबला
शाम 4:02 बजे — अंतिम पंघाल
महिला 53 किग्रा स्वर्ण पदक मुकाबला
मुकाबला: कियूका मोए (जापान) से
Asian Games 2026 Live: पुरुष क्रिकेट के बाद पदक समारोह शुरू
पुरुष क्रिकेट के पदक विजेताओं का समारोह शुरू हो गया है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो पदक विजेता टीमों को पदक प्रदान करेगा। श्रीलंका ने कांस्य पदक जीता है। रजत पदक जीतने वाली पाकिस्तान की टीम ने जय शाह से पदक प्राप्त नहीं किया।
इसके बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भारतीय क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस बार ट्रॉफी को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ और सभी टीमें समारोह से संतुष्ट नजर आईं। वहीं, मोहसिन नकवी भी समारोह में नजर नहीं आए।

Asian Games 2026 Live: पुरुष क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 में एक और स्वर्ण आ गया है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण जीत लिया है। भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट के फाइनल में छह विकेट पर 211 रन बनाए थे। यह टी20 में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल था। भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2012 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बानए थे। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने 28 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक ने 22 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी।
Asian Games 2026 Live: नीरज ने जीता कांस्य
नीरज चौहान ने पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। नीरज ने कांस्य पदक मुकाबले में हमवतन धीरज बोम्मादेवरा को 6-4 से अंतर से हराया और कांस्य पदक जीता। नीरज शुरुआत से ही मैच में बढ़त बनाए हुए थे और उन्होंने अंत तक इसे बरकरार रखा।

