उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को सासनी तहसील मुख्यालय पर लेखपालों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
शनिवार को धरना प्रदर्शन प्रांतीय नेतृत्व द्वारा 29 सितंबर को दिए गए निर्देशानुसार सासनी तहसील में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। लेखपाल संघ का आरोप है कि संवर्ग की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर पूर्व में 14 सितंबर को शासन को ज्ञापन दिया गया था। हालांकि, लंबे समय बीत जाने के बाद भी शासन स्तर से मांगों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी उपेक्षा के विरोध में आज जिले की तहसीलों में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान उप-शाखा सासनी के संघ पदाधिकारियों एवं समस्त लेखपालों ने एकजुट होकर शासन के खिलाफ आवाज उठाई। इसके बाद संघ के प्रतिनिधियों ने उप-जिलाधिकारी एसडीएम शिव प्रकाश यादव के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अपनी मांगों का ज्ञापन प्रेषित किया। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी लंबित न्यायोचित मांगों का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो वे अपने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान गौरव चैधरी, राघवेन्द्र सिंह, रवेन्द्र यादव, अरविंद सेंगर, वीरेन्द्र वाष्र्णेय, हर्ष सेंगर, नरेन्द्र सिंह आदि तमाम लेखपाल मौजूद थे।