आरोपी विदेशी तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों और नशे की खेप की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के विदेशी तस्कर के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है।
जांच के मुताबिक, आरोपी विदेशी तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों और नशे की खेप की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।
जांच के दौरान तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के साथ अन्य आरोपियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि 10 किलो हेरोइन की खेप कहां से हासिल की गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।




