
तहसील परिसर में गुरुवार को एसडीएम शिव प्रकाश यादव की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार डॉली यादव ने किया।
गुरूवार को जनता दर्शन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व, भूमि विवाद, रास्ते, जलभराव, बिजली, राशन सहित अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। कई फरियादियों ने अपनी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान कानूनगो, लेखपाल सहित तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दर्शन में समस्याएं सुने जाने से ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना की।



