यह हादसा पीछे से आ रहे एक ऑटो द्वारा टक्कर मारने से हुआ। टक्कर मारने वाला ऑटो चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है।

अकराबाद क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर असगरपुर मोड़ के पास 8 सितंबर सुबह दो ऑटो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो साल के एक बच्चे रॉकी की मौत हो गई। वहीं, महिलाओं समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए।गांव बमनोई निवासी लोकेश के दो वर्षीय बेटे रॉकी की तबीयत खराब थी। लोकेश की मां कुसुमा देवी और पत्नी पूनम देवी रॉकी को अलीगढ़ से दवा दिलाने जा रही थीं। वे गोपी से एक ऑटो में बैठकर निकले थे। सुबह करीब दस बजे जीटी रोड पर असगरपुर मोड़ के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे दूसरे ऑटो चालक ने टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में सवार रॉकी की मौके पर ही मौत हो गई। कुसुमा देवी, पूनम देवी, भजनलाल, राजवीर सिंह और धौरी निवासी एक अन्य महिला घायल हुए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
घायल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों को तत्काल नजदीक के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया।
टक्कर मारने वाला ऑटो चालक मौके से भागा
यह हादसा पीछे से आ रहे एक ऑटो द्वारा टक्कर मारने से हुआ। टक्कर मारने वाला ऑटो चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
