चुनाव से पहले भाजपा को पंजाब में 25,332 बूथों पर टीम तैयार करनी है। हर बूथ पर 11 सक्रिय सदस्य होंगे लेकिन अभी 11 हजार से अधिक बूथों पर टीमें ही नहीं हैं।

विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जीत के बाद इस बार पंजाब भी भाजपा हाईकमान की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिस तरह बंगाल में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई, पार्टी वही लक्ष्य पंजाब में लेकर भी आगे बढ़ रही है। इसी रणनीति के तहत भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पंजाब दौरे के दौरान कई बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं का मिजाज टटोला।
बिना टीम कैसे लड़ेंगे चुनाव
पंजाब दौरे के दौरान राष्ट्रीय संगठन महासचिव संतोष ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन पर कार्यकर्ताओं के रुख को भी परखा। कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने अकालियों के साथ गठबंधन से साफ इन्कार कर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही। इस पर बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि यह तभी संभव हो पाएगा जब बूथ स्तर पर टीमें तैयार होंगी। टीमों के बिना अकेले चुनाव कैसे लड़ा जा सकता है।
यह होगी भाजपा की रणनीति
चुनाव से पहले भाजपा को पंजाब में 25,332 बूथों पर टीम तैयार करनी है। हर बूथ पर 11 सक्रिय सदस्य होंगे लेकिन अभी 11 हजार से अधिक बूथों पर टीमें ही नहीं हैं। संतोष ने इस पर प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन सचिव को जल्द इस काम को पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भाजपा 6,425 सब सर्किल और 622 सर्किल का गठन करेगी। प्रत्येक 117 विधानसभा क्षेत्रों में 5 सर्किल बनाए जाएंगे, जिसमें एक सर्किल के पास 40 बूथों का जिम्मा होगा। 30 सितंबर से पहले इस ढांचे को स्थापित करना है और 31 अक्टूबर तक 25,332 बूथ कमेटियों को सक्रिय करने का लक्ष्य है। प्रत्येक बूथ स्तर पर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा व 250 सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया
