बिजनौर में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी बाप अनैतिक संबंधों को लेकर शक करता था। आए दिन होने वाले झगड़े के कारण बेटा अपनी मां और बाप को श्रीनगर ले गया था। दोनों 18 अगस्त को गांव वापस आए थे। बेटे ने पिता पर ही मां की हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है।
बिजनौर जिले के नजीबाबाद के गांव मिर्जापुर सैद में उर्फ नया गांव में शहनाज खातून (42) की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उसका शव अर्धनग्न हालत में अपने ही तालाबंद मकान में पड़ा मिला। बेटे ने पिता पर ही मां की हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। उसने बताया कि 20 अगस्त के बाद से ही पिता का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।
गांव मोहनपुर निवासी आसिफ श्रीनगर में रहकर सैलून का काम करता है। बीस अगस्त की रात से पिता का फोन बंद होने के कारण मां से बात नहीं होने पर आसिफ मंगलवार को अपने सैदपुर मिर्जा गांव स्थित मकान पर पहुंचा। घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो तेज दुर्गंध आने लगी। फिर कमरे में लगा ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो मां शहनाज खातून का शव जमीन पर पड़ा देख सिहर उठा।
आसिफ ने बताया कि पिता अहमद हसन और मां शहनाज खातून उसके पास श्रीनगर में रहते थे। दोनों 18 अगस्त को गांव वापस आए गए। 20 अगस्त की रात नौ बजे पिता के फोन पर मां से भी बात हुई थी। इसके बाद से अहमद हसन का फोन बंद है। पुलिस ने अनुमान लगाया कि 20 अगस्त की रात ही हत्या कर दी गई थी।
इसके बाद आरोपी घर का ताला लगाकर भाग निकला और फोन भी बंद कर लिया। बेटे ने मां की हत्या के लिए पिता पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिर में धारदार हथियार का गहरा घाव
सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। मृतका के बेटे ने पिता पर ही हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के कान के पास धारदार हथियार घोंपा गया, जिसका घाव दिमाग तक पहुंचा। सामने से भी सिर में धारदार हथियार का गहरा घाव मिला है।

शक की दरार ने तोड़ दी जीवनसाथी के सांसों की डोर
शक की दरार ने जीवनसाथी के सांसों की डोर को तोड़ डाला। दरअसल अनैतिक संबंधों के शक में अहमद हसन कार अपनी पत्नी शहनाज खातून से आए दिन झगड़ा रहता था। जिसके चलते पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

मंडावली थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शहनाज खातून अपने पति अहमद हसन और बच्चों के साथ दो पहले तक उत्तराखंड के लालढांग में रहती थी। दोनों पति पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। अहमद हसन को शक था कि उसे नशे की गोली देकर सुला दिया जाता है, जिसके बाद उसकी पत्नी किसी के साथ गलत काम करती है।
दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने के कारण दो साल पहले बेटा आसिफ अपने पास श्रीनगर ले गया। श्रीनगर में आसिफ की सैलून की दुकान है। बताया कि रात में किसी भी वक्त आंख खुलने पर अहमद हसन झगड़ा करने लगता था कि उसे नशे की गोली दी है। अब 18 अगस्त को पति पत्नी अपने सैदपुर स्थित मकान में पहुंचे थे।
अनुमान लगाया जा रहा है कि विवाद के चलते ही आरोपी ने पत्नी शहनाज खातून की हत्या की है। माना जा रहा है कि हत्या की योजना पहले से ही तैयार कर ली थी, क्योंकि सैदपुर वाला मकान अभी आधा अधूरा है। जबकि मोहनपुर वाले घर में सभी सुविधाएं भी है। मृतका के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं । दो बेटियों की शादी हो चुकी है।