संविलियन विद्यालय समामई तथा बिजलीघर में विज्ञान क्लब ने प्रोजेक्टर द्वारा चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग दिखाकर अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया गया।
गुरूवार को समन्वयक डा. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आज ही के दिन बीस जुलाई 1969 को नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा पर पहला कदम रखा था इसी स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस की थीम मानवता के लिए नई चंद्र यात्रा की शुरुआत है। विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सात राज्यों के दो सौ तिरासी प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अंत में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें गुंजन, इसरत, साइन, ज्योति, जागृति, जागृत, पवन, कुलदीप, निधि, विवेक, पायल, कुशाग्र, उपेक्षा, वंशिका, प्रवीण, सुशील, सत्येंद्र, रुपेश, युवराज, हैद खान, रिचा, जूली, काजल, ऋषभ, आदर्श, चिंटू आदि ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकुमारी उपाध्याय, सुनीता रानी, डॉ सतना, इंजी रणजीत सिंह, अमित शर्मा, प्रभा शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS