अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित श्री हनुमान पुलिस चैकी के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमास्र्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार हाथरस कामरेडमार्ग निवासी महेश चंद्र पुत्र देवीराम बाइक द्वारा किसी काम से बुधवार को अलीगढ गया था। जो काम समाप्त करने के बाद देर शाम करीब साढे ग्यारह बजे बाइक द्वारा अपने घर हाथरस लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह पुलिस चैकी श्री हनुमान जी के निकट आया वैसे ही पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित सडक पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटी राहगीरों की भीड ने सूचना पुलिस को दी। इस बीच अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित भाग जाने में कामयाब हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त कर मृतक के परिजनों को बुलाया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। महेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं दूसरी ओर बीती रात राधिका ढाबा के निकट अज्ञात वाहन ने कुतुवपुरा रोहई आगरा निवासी अरूण पुत्र मोहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है। अरूण हसायन क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां से आगरा सब्जी मंडी जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।