संचारी रोग नियंत्रण के लिए गांव समामई पहुंची स्वास्थ्य टीम

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

जिला स्तरीय मलेरिया टीम द्वारा एवं चिकित्सा अधीक्षक डा. दलवीर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए टीम गठित कर गांव समामाई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक अभियान चलाया।
गुरूवार को चलाए गये संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशा ए.एन.एम. व सी.एच.ओ. के द्वारा घर घर भ्रमण कर जनता को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। तथा चिकित्सा अधीक्षक ने चल रहे संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के बारे में बता कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने के लिए कहा। टीम में एमआई सुनील कुमार शर्मा, पूजा गुप्ता, प्रीति सेंगर, आईएफडब्लू अनन्त कुमार, एसएफडब्लू रामकुमार और बीएचडब्लू आकाश कौशिक, सीएचओ पूजा, एएनएम रागिनी, आशा श्रीमती मोहर श्री, आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई