श्री हनुमान पुलिस चैकी के निकट बने नगरवन में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी वृक्षारोपण करेंगे।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी के निजी सचिव चंदन सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गन्ना मंत्री शनिवार की सुबह आठ बजे मथुरा से हाथरस होते हुए साढे नौ बजे सासनी नगरवन पहुंचेंगे। जहां पर वहा जिले के अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारीयों के साथ मिलकर नगर वन में पौधारोपण करेंगे। जिसके बाद साढे दस बेजे वहां से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अलीगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम के लिए प्रस्थान करेंगें। निजी सचिव ने बताया कि प्रदेश में एक दिन में तीस करोड़ पौधे लगाए जाएंगे इस बार 35 करोड़ पौधे दो चरणों में लगाए जाएंगे। बाइस जुलाई को तीस करोड़ पौधे लगाने के बाद पंद्रह अगस्त को पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS