बैठक में सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों, सरकार के खिलाफ हमले की रणनीति और विपक्षी भूमिका को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक 20 अगस्त को होगी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक आगामी मानसून सत्र को लेकर रणनीति तय करेंगे। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने वाला है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों, सरकार के खिलाफ हमले की रणनीति और विपक्षी भूमिका को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विधायकों को दिशा-निर्देश देंगे। कांग्रेस इस सत्र में सरकार की नीतियों और कामकाज पर कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.




