इस बार अलीगढ़ में श्रीरामलीला महोत्सव 3 से 22 अक्तूबर तक आयोजित होगा। गौशाला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल को रामलीला महोत्सव समिति-2026 का अध्यक्ष घोषित किया गया।

अलीगढ़ शहर की ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलीला गौशाला कमेटी की बैठक संरक्षक धनजीत वाडरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से रामलीला गौशाला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल को रामलीला महोत्सव समिति-2026 का अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होते ही सदन जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
रामलीला 3 अक्टूबर से
इस बार अलीगढ़ में श्रीरामलीला महोत्सव तीन से 22 अक्तूबर तक आयोजित होगा। अध्यक्ष बनने के बाद विमल अग्रवाल ने कहा कि इस बार रामलीला को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पूरी टीम के साथ मिलकर तैयारियां की जाएंगी।
10 संयोजकों को सौंपी जिम्मेदारी
महोत्सव की तैयारियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए विमल अग्रवाल ने 10 संयोजकों के नामों की घोषणा की। इनमें अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू बीड़ी’, अर्जुन गोविल, संयम पाराशर, ऋषभ गर्ग, विक्रांत गर्ग, आकाश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल सीए, भव्य अग्रवाल, राजेश गर्ग और कमल अरोरा को शामिल किया गया है। कमल अरोरा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में अरविंद अग्रवाल, टीएन मित्तल एडवोकेट, कुलदीप पांडे, सुबोध सुहद, अनिल कुमार, प्रदीप सिंघल, संजय कृष्ण गुप्ता, अखिल मांगलिक, अरुण कुमार और पवन जिंदल आदि मौजूद रहे।