पुलिस जंडावाला रोड पर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक नाबालिग पुलिस को देखकर नजरें चुराने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर उसके कंधे पर के किट बैग की तलाशी ली तो उसमें से आधा किलो चिट्टा बरामद हुआ।लट

नशा तस्करी के लिए नाबालिगों के इस्तेमाल का एक और गंभीर मामला सामने आया है। बठिंडा के थाना नथाना पुलिस ने तीन दिन पहले जंडावाला रोड से एक नाबालिग को आधा किलो चिट्टे समेत गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग इससे पहले भी दो बार जलालाबाद और फिरोजपुर इलाके से नशे की खेप लाकर बठिंडा निवासी एक व्यक्ति को सौंप चुका था। हर खेप पहुंचाने के बदले उसे 2 से 3 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह फरीदकोट भेज दिया है, जबकि उससे खेप मंगवाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।



