सफाई कर्मचारियों की हडताल समाप्त हुई मांगे मंजूर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल हडताल से नगर में चहुंओर गंदगी का साम्राज्य व्याप्त हो गया है। जिससे शहर में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। साथ ही लोगों को गंदगी से बीमरियों के फैलने का भय सता रहा है। सफाई कर्मचारियों की हडताल से शहर में सफाई न होने के कारण लोगो का मार्ग में निकलना मुश्किल हो गया है। अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी कामबंद हडताल पर बैठे है। सफाई कर्मियों ने कामबंद हडताल के दौरान धरना-प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वह धरने पर जमे रहेंगे। हड़ताल के चलते कस्बे में गंदगी के ढेर लग गए हैं।
वहीं मंगलवार को नगर पंचायत से सफाई कर्मचारियों के समझौता वर्ता में बताया गया कि उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पंचायत सासनी शाखा सफाई यूनियन अध्यक्ष प्रदीप कुमार के माध्यम से दिनांक सोमवार से सात सूत्रीय मांग को लेकर कामबन्द हड़ताल कर दी गयी है। जिसमें मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सासनी द्वारा समझौता वर्ता की गयी। जिसमें सभी सात सूत्री मांग जायज होने के कारण मांगें मानी गयी। बिन्दु संख्या 6 आउटसोर्सिग कर्मियों का मानदेय 388 रूपये प्रतिदिन कर दिया गया है। मांग पूर्ण शेष मांगों पूर्ण किये जाने हेतु भरपूर प्रयास किया जा रहा है। शासन स्तर से राज्य वित्त आयोग बढ़ाये जाने की कार्रवाई की जा रही है। शाखा संघ सफाई यूनियन अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार एवं समस्त नियमित कर्मचारियों एवं अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सासनी की सहमति की गयी कि वर्ष जनवरी, 2021 से मई, वर्ष 2023 तक का ऐरियर का धन उपलब्ध होने पर दिया जायेगा तथा जून, 2023 की वेतन में 42 प्रतिशत मंहगाई वेतन में लगा दिया जायेगा। मई, 2023 तक के बैंक में लम्बित वेतन सम्बन्धी सभी भुगतान इसी सप्ताह बैंक से सम्पर्क कर कर दिये जायेगें। उपरोक्त सहमति की दशा में कामबन्द हड़ताल समाप्त करा दी गई है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष के अर्वाध में यह समझौता हुआ है। पर हमारी के मांगे तीन दिन तक के अन्दर नहीं मानी तो कार्मचारी पुनः 24 अक्टूबर से ं काम बन्द हड़ताल पर चले जयेगेंगे धरना-प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप कुमार वाल्मीकि, चंद्रभान, शारदा देवी, मुरारीलाल, लच्छो देवी, बृजेश चैधरी, प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, दयाचंद्र शेखर, मनोज कुमार, कुलदीप, हरीशंकर, दिनेश, हरवीर सिंह, विनय गौतम आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई