मोहर्रम को लेकर कोतवाली में हुई पीस पार्टी की बैठक

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

मोहर्रम को लेकर कोतवाली परिसर में एक पीस कमेटी की बैठक तहसीलदार श्रीमती कीर्ति यादव की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सीओ सुरेन्द्र सिंह, तथा नायब तहसीलदार लियाकत अली प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा, अधिशासी अधिकारी नरेश सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने मौजूद गणमान्य लों को शांति शौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील की।
तहसीलदार ने कहा कि मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस सभी पर नजर रख रही है। अफवाह फैलाने और अराजकता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की परंपरा हम सभी को बनाए रखनी है । त्योहारों का आनंद तभी है जब हम सब मिल बैठकर उस का आनंद लें। इसके साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। सभी लोगों को सरकार और सरकारी अधिकारियों की गाइडलाइन माननी पड़ेगी, अन्यथा सख्त कार्रवाई निश्चित होगी है। साथ ही अराजक तत्वों या किसी प्रकार का उपद्रव करने वाले की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस मौके पर शहर तथा ग्रामीण अचंलो से आए सभ्रांत लोग तथा पुलिस अधिकारी एवं फोर्स के जवान मौजूद थें

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई