धूमधाम से मनाया नेल्स मंडेला का जन्मोत्वस

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

नेल्सन मंडेला जी का जन्म आज के दिन 18 जुलाई 1918 ई. में हुआ था मंडेला जी सत्य अहिंसा की मूर्ति थे उन्होंने दुनियां से रंगभेद की नीति को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमंें देश और समाज के प्रति कर्तव्यों की पे्ररणा मिलती है। इसलिए हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजसेवा में अवश्य जुटना चाहिए।
मंगलवार को यह बिचार एल जैन इण्टर कॉलेज में अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति भारत रत्न नेल्सन मंडेला की जयंती मनाते वक्त प्रकट किए। नेल्सन मंडेला का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य दीपक जैन व अध्यापक आशीष दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व मंडेला जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य ने कहा कि अफ्रीका के गांधी कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला पूरे विश्व में रंगभेद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने वाले सबसे प्रभावी नेता थे। रंगभेद साउथ-अफ्रीका में चालीस से अधिक वर्षों से मौजूद नस्लीय भेदभाव की एक संस्थागत प्रणाली थी। साउथ अफ्रीका गोरे लोगों के वर्चस्व और अपनी अश्वेत आबादी के दमन के कारण बंट गया था। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्ष़्ाक मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई