
अभिनेता प्रकाश राज ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बड़ा दावा करते हुए एसआईआर प्रक्रिया पर तंज कसा है। वोटर लिस्ट से उनका नाम कट गया है। प्रकाश राज का दावा है कि बंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र से उनका वोटिंग राइट डिलीट कर दिया गया है और ऐसा एसआईआर की प्रक्रिया के बाद हुआ है।

बोले- ‘मैं 65 लाख लोगों में शामिल, जिनका वोट कटा’
प्रकाश राज का कहना है कि वे उन 65 लाख वोटर्स में से एक हैं, जिनके मतदान अधिकार छिन गए हैं, एसआईआर के बाद। अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, ‘दोस्तों, साथियों, मैं आपके साथ एक मजाक साझा करना चाहता हूं। मैं उन 65 लाख वोटरों में से एक हूं, जिनका नाम बंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। वाह! क्या ही बढ़िया मजाक हुआ है, है ना?’
- प्रकाश राज ने आगे कहा, ‘मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में पैदा हुआ, यहीं रहा, यहीं स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की, थिएटर किया’।
- ‘आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद का उम्मीदवार भी रहा हूं’।
- ‘खैर, मजाक तो अच्छा है। अब खेल शुरू’।
- प्रकाश राज के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म ‘दृश्यम 3’ नजर आएंगे।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.



