हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल फिलहाल के लिए टल गई है। मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में कर्मियों की मांगों पर सहमति बन गई है।

हरियाणा में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बिजली कर्मियों की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में बिजली कर्मियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल को दिया गया है। बैठक में सबसे अहम फैसला पहले से घोषित 15 अगस्त से एग्री डिस्कॉम शुरू नहीं करने का रहा।
रविवार को बेनतीजा रही बैठक
बता दें कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा और हरियाणा पावर यूटिलिटीज के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच रविवार को दो घंटे बैठक चली थी जो बेनतीजा रही थी।
तीन दिवसीय हड़ताल का किया था एलान
इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई थी, लेकिन किसी भी प्रमुख मांग पर ठोस निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद बिजली कर्मियों ने 11, 12 और 13 अगस्त की पहले घोषित तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को तय कार्यक्रम के अनुसार करने का फैसला लिया था। वहीं, सोमवार को मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में मांगों को लेकर बनी सहमति के बाद बिजली कर्मियों ने हड़ताल ना करने का फैसला लिया है।

Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.