कुलदीप और जसप्रीत सिंह ने बताया कि करीब 25 दिन पहले कुछ बदमाशों ने उनके भाई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की।

जगराओं में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने काम से लौट रहे नाबालिग समेत दो युवकों को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गहरी चोटें आने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान 17 वर्षीय कुलदीप सिंह और जसप्रीत सिंह निवासी अगवाड़ डाला के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
25 दिन पहले भाई पर किया था हमला
घायल युवकों ने बताया कि करीब 25 दिन पहले कुछ बदमाशों ने उनके भाई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में अस्पताल की ओर से एमएलआर काटकर पुलिस को भेजी गई थी। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उनके बयान तो दर्ज किए, लेकिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की।
पीड़ितों के मुताबिक, इसी कारण आरोपियों के हौसले बढ़ गए और रविवार रात उन्होंने रास्ते में घेरकर दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों युवकों के सिर पर गंभीर वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़
जगबीर सिंह ने कहा कि पुलिस की कथित लापरवाही के कारण उनका परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो मजबूरन परिवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।



