
गांव रघनियां में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास सुश्री श्रद्धा किशोरी जी श्री धाम वृंदावन ने श्रीमद्भागवत कथा श्रवण को मोक्ष का सुलभ मार्ग बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण जन्म कथा का रोचक वर्णन किया।
शनिवार की कथा में कथा व्यास ने सुनाया कि इस कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मोक्ष की प्राप्त होती है। उन्होने बताया कि भागवत कथा के सुनने और सुनाने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से ही गोकर्ण के भाई प्रेतात्मा धुंधकारी को प्रेत योनी से मुक्ति मिली थी। पितृ व प्रेतों की मुक्ति का भागवत ही सशक्त माध्यम है। प्राणी मात्र के प्रति प्रेम, करुणा, दया व मैत्री भाव रखने से परमात्मा शीघ्र प्रसन्न होते हैं। कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। आचार्य ने बताया कि भगवान की कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं किंतु भगवान के नियम ना तो गलत हो सकते हैं और नहीं बदले जा सकते हैं। वहीं कथा श्रवण के दौरान हाथरस सदर की विधायक श्रीमी अंजुला माहौर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने कथा व्यास को पटका पहनाकर एवं व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा प्रभु श्री राम से लोक कल्याण की मंगल कामना की। भागवत कथा के आयोजक अजीत कुमार ने विधायक एवं जिलाध्यक्ष जी को बुके एवं छबिचित्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तमाम ग्रामीण और श्रीमद्भागवत कथा श्रोता मौजूद थे।

Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS