उपमुख्यमंत्री के मदरसों को लेकर दिए गए बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। सरकार मदरसा शिक्षा से जुड़े संशोधन प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है। विपक्ष ने बयान और बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। मानसून सत्र में इस मुद्दे पर तीखी बहस होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने कहा कि “मदरसा चाहे बांग्लादेश का हो, पाकिस्तान का हो या भारत का, मदरसे अघोषित रूप से आतंकवाद पैदा करते हैं।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
अतुल प्रधान बोले- आज के बजट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
समाजवादी पार्टी से विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार जितने बजट लेकर आई है, उसमें खर्च कितना किया। आज के बजट से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुख्य्मंत्री ने कहा था दूध का दूध व पानी का पानी कर देंगे, पर आज तक नहीं पता चला क्या हुआ?
अनुपूरक बजट पेश करने से पहले कैबिनेट बैठक आयोजित
सदन में अनुपूरक बजट पेश करने से पहले कैबिनेट बैठक की जा रही है। इसमें कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। विचार के बाद उन पर मुहर लगेगी।



