आगरा के जैतपुर में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने रविवार रात को दुपट्टे और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अंकिता ने गत फरवरी में नहटौली के रहने वाले सहपाठी आईटीबीपी जवान अमित उर्फ अनिल से प्रेम विवाह किया था। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

आगरा में अंकिता के प्रेम विवाह करने से खुन्नस खाया पिता हैवान बन गया। जिस बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया, वह बिस्तर में गहरी नींद में थी। तभी पिता ने उसे सोते में दबोच लिया। रस्सी से गला दबाने की कोशिश की तो बेटी ने हाथ-पैर मारे। इस पर आरोपी ने अंकिता के मुंह पर घूंसे मारकर लहूलुहान कर दिया।
उसकी चीखें रात के सन्नाटे को चीरने लगीं। बेटी बचने के लिए अंतिम सांस तक जूझती रही मगर बेरहम पिता को तरस नहीं आया। पड़ोसियों ने दरवाजे पीटे मगर उसने घर की लाइटें बंद कर दीं।
पड़ोसी अनुज कुमार ने जैतपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में लिखा कि रविवार रात एक बजे विमल शर्मा के घर से दिल दहलाने वाली चीखों से उनकी नींद टूटी।
अन्य पड़ोसी भी घर के बाहर जमा हो गए। खुलवाने को दरवाजा पीटा तो घर की लाइटें बंद हो गईं, घर की छत पर कुछ लोग भागते हुए दिखे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर 112 नंबर पर कॉल किया, पुलिस के पहुंचने पर आरोपी विमल ने दरवाजा खोला।
खून से सना था अंकिता का मुंह
डरते हुए पुलिस और पड़ोसियों को छत पर बने कमरे में ले गया। कमरे के अंदर अंकिता अचेत पड़ी थी। उसका मुंह खून से सना था, गले में रस्सी, ब्लाउज एवं दुपट्टे के फंदे कसे थे। आनन-फानन पुलिस अंकिता को सीएचसी जैतपुर ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पड़ोसी की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बेटी के प्रेम विवाह करने से गुस्से में आकर हत्या की बात स्वीकारी है।
परीक्षा देने जाने से पहले मार डाला
अपनी भैंस और भूसा बेच दिए थे, हत्या की योजना बना चुका था परिवार
अंकिता शर्मा काफी होनहार थी। वह रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारी रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार तड़के उसे परीक्षा देने के लिए आगरा जाना था। परीक्षा के लिए निकलने से पहले ही उसकीकरहत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अंकिता के प्रेम विवाह की जानकारी से पूरा परिवार नाराज था।
परीक्षा की तैयारी में जुटी अंकिता को मौत के घाट उतारने की तैयारी में परिवार जुटा था। अपना भूसा और भैंस बेच दिए थे। अंकिता के घर से बाहर आने जाने पर नजर रखने लगे थे। घर में प्रेम विवाह को लेकर विवाद होता था।
झगड़े पर परिवार के लोगों की आवाजें बस्ती तक सुनाई देती थीं। परिवार के बदले व्यवहार को लेकर पड़ोसी भी सकते में थे मगर किसी को यह आभास नहीं था कि योजना अंकिता को मौत के घाट उतारने की थी।
कमरे का खौफनाक मंजर… बिखरी चूड़ियां, टूटी चारपाई
जब पुलिस और पड़ोसी कमरे के अंदर दाखिल हुए तो अंकिता मुंह से लेकर गर्दन तक खून से लथपथ पड़ी थी, गले में रस्सी और दुपट्टे का फंदा कसा था। दिल दहला देने वाला मंजर देखने वाले भी सन्न रह गए। फर्श पर टूटी हुई चूड़ियां बिखरी थीं। लोहे के पाइप से बनी चारपाई तहस-नहस हालत में थी। जाहिर है कि जिंदगी के लिए अंकिता जूझी होगी, आधी रात के बाद पड़ोसी भी घरों से तब बाहर आए, जब चीखें सुनाई दी। बेटी को खौफनाक मौत देने वाले पिता ने जब दरवाजा खोला तो उसके हाथ भी कांप रहे थे।
बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने रस्सी-दुपट्टे से घोंट दिया गला
आगरा के जैतपुर में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने रविवार रात को दुपट्टे और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अंकिता ने गत फरवरी में नहटौली के रहने वाले सहपाठी आईटीबीपी जवान अमित उर्फ अनिल से प्रेम विवाह किया था। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
मूलरूप से शिकोहाबाद के सहसपुर गांव निवासी विमल शर्मा 15 साल से नंदगवा रोड स्थित प्रताप नगर में परिवार सहित किराए पर रह रहे हैं। पड़ोसी अनुज शर्मा ने रात एक बजे 112 पर कॉल कर बताया कि विमल शर्मा के घर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही हैं। उन्होंने अनहोनी की आशंका जाहिर की।
कहा कि दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं खोला। कुछ देर बाद चीखें भी बंद हो गई हैं। सूचना पर आधा घंटे बाद पीआरवी पहुंची। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। कमरे में तख्त पर विमल की बेटी अंकिता (22) का शव पड़ा था।
गले में ब्लाउज, दुपट्टा और रस्सी पड़ी थी। इसी से गला घोंटा गया था। पिता पास ही बैठा था। उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हत्याकांड के बाद आरोपी की पत्नी और बेटा घर में नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। पड़ोसी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्याकांड में मृतका की मां और उसके भाई की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। मृतका के गले में दुपट्टा, ब्लाउज और रस्सी मिली थी।– अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी जोन



