दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान और कस्बा के श्री रामलीला मैदान में दिन में श्री रामकथा और रात्रि में चल रहे श्री कृष्ण लीला कार्रक्रम में रविवार की देर रात रासबिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट, वृंदावन के कथा व्यास स्वामी प्रदीप ठाकुर जी महाराज के सानिध्य में कलाकारों ने नंद उत्सव एवं पूतना उद्धार प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और भक्तिमय मंचन किया।
श्री कृष्ण लीला में स्वामी प्रदीप ठाकुर जी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद गोकुल में मनाया गया नंद उत्सव केवल आनंद का पर्व नहीं, बल्कि धर्म, प्रेम और लोककल्याण का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने बताया कि नंद बाबा के आंगन में बधाइयों की गूंज, मंगल गीतों और उल्लास का वातावरण प्रत्येक भक्त के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कथा के दौरान उन्होंने पूतना उद्धार के मंचन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल स्वरूप में ही दुष्ट राक्षसी पूतना का उद्धार कर यह संदेश दिया कि ईश्वर की शरण में आने वाले प्रत्येक जीव का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि भगवान केवल पापों का नाश ही नहीं करते, बल्कि दुष्टों को भी मोक्ष प्रदान करने की करुणा रखते हैं। कथा के साथ प्रस्तुत मनोहारी झांकियों और मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा रामलीला मैदान नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। इस मौके पर यज्ञ आचार्य गजेंद्र शास्त्री मुख्य यजमान विजय शर्मा, शालिनी शर्मा, संजय उपाध्याय, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय,मदन गोपाल अग्रवाल, अरविंद वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय नलवाले, लालता प्रसाद माहौर,सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, संजय सिंह, अखिल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल काका, डॉक्टर कैलाश चंद, नरेश कुशवाहा के अलावा सैकड़ो भक्त जन मौजूद रहे,
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



