विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी ने संगठन का विस्तार किया है।

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन का विस्तार किया। चुनाव से पहले पार्टी ने नई नियुक्तियों का एलान किया है। पार्टी ने जगरूप सिंह सेखवां को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा वनीत धीर, जोबन रंधावा और जस्सा पट्टी को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।