Batwara 1947 Trailer Reaction: आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुकी है। जानिए ट्रेलर को लेकर दर्शकों का क्या रिएक्शन है।

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें सनी देओल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानिए फैंस को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा।

किस पर आधारित है फिल्म ‘बंटवारा 1947’
सनी देओल की यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ पर बनी है, जो 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द की कहानी दिखाती है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं।




