इश्क, धोखा और मौत: प्रेमी संग भाग रही थी पत्नी, पति ने रंगेहाथ दबोचा; पेड़ से लटका मिला शव, अस्पताल में हंगामा

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Etawah Suicide Case: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ गांव में शादी के महज 20 दिन बाद अंकित कुशवाहा (25) ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि एक दिन पहले उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया था, जिसके मानसिक तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। वहीं, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी के जुगरामऊ गांव में शादी के 20 दिन बाद युवक ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से एक दिन पहले रविवार को युवक का अपनी पत्नी से प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। परिजन का आरोप है कि बहू बाजार से अपने प्रेमी के साथ जाने का प्रयास कर रही थी, तभी बेटे ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की है।

व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजकर प्रेमी को बुलाया
जुगरामऊ निवासी अंकित कुशवाहा (25) की शादी सात जुलाई को खुशबू से हुई थी। बड़े भाई राजेश कुशवाहा ने बताया कि रविवार को अंकित पत्नी को कपड़े दिलाने बाजार लेकर गया था। खुशबू अपने पर्स में जेवर लेकर गई थी। उसने प्रेमी को व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजकर पुराना बस स्टैंड के पास बुलाया था। बस स्टैंड पर उसने अंकित को लस्सी लेने भेज दिया।

पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की
अंकित के लस्सी लेने जाते ही प्रेमी बाइक लेकर पहुंचा और खुशबू उसके साथ बैठने लगी। अंकित ने पीछे मुड़कर देखा और दौड़कर पत्नी को पकड़ लिया। इस दौरान कथित प्रेमी बाइक लेकर फरार हो गया और अंकित ने पत्नी की पिटाई कर दी। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सोमवार को करीब दस बजे अंकित ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की।

महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई
पति की मौत की जानकारी मिलने पर खुशबू ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने हंगामा किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने उपचार के लिए नाक में नली डालने का प्रयास किया, तो उसने नली डलवाने से इन्कार कर दिया। डॉक्टर ने उसे समझाकर उपचार शुरू किया। एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में उसके पास महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

जयमाला की फोटो दिखाने पर भीड़ ने अंकित को छोड़ा
भाई राजेश ने आरोप लगाया कि भीड़ के सामने खुशबू ने कहा कि वह अंकित को नहीं जानती। इस पर लोगों ने अंकित को घेर लिया। इसके बाद अंकित ने अपनी शादी की जयमाल वाली फोटो मोबाइल में दिखाकर बताया कि खुशबू उसकी पत्नी है। फोटो देखने के बाद लोगों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद अंकित पत्नी को लेकर घर लौट आया।

स्टांप पेपर पर समझौता छोड़ने की बात तय हुई थी
घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। आरोप है कि खुशबू के मायके पक्ष ने उससे रिश्ता न तोड़ने और पुलिस में शिकायत न करने की गुहार लगाई। सोमवार को स्टांप पेपर पर समझौता कर खुशबू को छोड़ने की बात तय हुई थी। राजेश का कहना है कि रविवार की घटना से अंकित मानसिक रूप से बेहद परेशान था और पूरी रात तनाव में था।

भाई का आरोप-नींद की गोलियां साथ में लेकर आई थी
राजेश ने आरोप लगाया कि खुशबू अपने मायके से पहले ही नींद की गोलियों के पत्ते साथ लेकर आई थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। अंकित दो भाइयों में छोटा था और परिवार के साथ खेती-बाड़ी कर अपना जीवनयापन करता था।

मां और दादी की भी तबीयत बिगड़ी
उसके पिता लल्लन सिंह कुशवाहा भी किसान हैं। घटना का असर दोनों परिवारों पर पड़ा। खुशबू की मां कृष्णमूर्ति और दादी की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। राजेश ने बताया खुशबू का मायका बकेवर के नौधना में है, उसका प्रेमी भी बकेवर क्षेत्र का ही है। अंकित का ननिहाल भी नौधना में है।

प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। वायरल वीडियो, परिजन के आरोप, दोनों पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -अवनीश कुमार सिंह, सीओ सिटी

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.