अलीगढ़ में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पहले प्रेमी को मार डाला। इसके बाद लाश को बाइक से ले जाकर नहर में फेंक दिया। 2 मई को नहर में युवक का शव मिला तो परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला ने बताया कि मृतक अमित ने परेशान किया तो बुलंदशहर निवासी दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर 30 अप्रैल को उसकी हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया। 2 मई को जब नहर से शव मिला तो पुलिस ने मामले की जांच की, जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुासर, अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना इलाके के सिकंदरपुर माछुआ गांव के पास 2 मई 2026 को गंग नहर में मिले शव की पहचान खैर के सहरोई गांव निवासी अमित (25) के रूप में हुई है। अमित के परिजन ने उसकी हत्या का दावा किया था।
पुलिस ने प्रेम प्रसंग के आधार पर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने अमित की प्रेमिका कल्पना और उसके दूसरे प्रेमी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। हत्या में शामिल कल्पना का पति संजू अभी भागा हुआ है। अमित के शव की शिनाख्त 85 दिन बाद हो पाई थी।
खैर थाना क्षेत्र के गांव सहरोई निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि वह पांच भाई हैं। चौथे नंबर के भाई अमित का जवां थाना इलाके की नई बस्ती रामपुर स्थित ननिहाल में पड़ोसी महिला के साथ संपर्क था। इसके चलते वह अक्सर वहां जाता रहता था। इसकी भनक लगने पर परिजन ने डांटा तो वह 30 अप्रैल को घर से निकला आया और फिर नहीं लौटा।
कॉल करने पर स्विच ऑफ मिला फोन
उसके कुछ दिन बाद गुस्सा शांत होने पर लौट आने की उम्मीद पर परिजन ने कई दिन तक फोन नहीं किया। बाद में कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ आने लगा। काफी खोजबीन के बावजूद कोई पता नहीं चला तो खैर थाने में सूचना दी जहां से जवां थाने के लिए भेज दिया गया।

23 जुलाई को वह जवां थाने पहुंचे जहां से हरदुआगंज क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के फोटो दिखाए गए। इसके बाद उन्होंने हरदुआगंज थाने आकर कपड़ों व शव के अन्य फोटो देखकर उसकी शिनाख्त अपने लापता भाई अमित के रूप में की।
प्रेम प्रसंग में की हत्या
थाना प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि अमित के परिजन ने प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की बात कही थी। पुलिस ने लोकेश, निवासी महाराजपुर थाना अहमदगढ़, बुलंदशहर और कल्पना पत्नी संजू निवासी रामपुर थाना जवां को हरदुआगंज से कासिमपुर की तरफ शेरगढ़ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। कल्पना ने पूछताछ में बताया कि अमित से उसके पांच साल से अवैध संबंध थे। उसके पास कुछ फोटो वीडियो थे, जिनके जरिये वह कुछ समय से ब्लैकमेल कर धमका रहा था।

इसी दौरान कल्पना की दोस्ती बुलंदशहर के लोकेश से हुई जिसकी दोस्ती उसने पति संजू से भी करा दी। 30 अप्रैल 2026 को अपने घर से निकलते समय अमित ने उसके घर आने के लिए फोन किया। कल्पना ने लोकेश को घर बुला लिया और देर रात लोकेश ने अमित के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
बाइक, लोहे का पाइप और लोकेश का कड़ा बरामद
शव को गंग नहर में फेंकने में संजू ने लोकेश का साथ दिया था। कल्पना की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से हत्या में प्रयुक्त बाइक, लोहे का पाइप व लोकेश का कड़ा बरामद कर लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों हत्यारोपियों को जेल भेजा गया है। संजू की तलाश की जा रही है।

तड़के पहर की हत्या, दिन भर घर में बेड के नीचे रखा शव
हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि अमित के आने की जानकारी पर कल्पना ने लोकेश के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रच डाली और तड़के पहर घर पहुंचे अमित को बातों में उलझाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद खून बहने पर गमछे से लेकर बोरे तक का इस्तेमाल किया गया।

इस दौरान एक मई की सुबह होने पर पकड़े जाने के डर से दिनभर शव को बोरे में लपेटकर बेड के नीचे छुपाए रखा। रात होने पर लोकेश और संजू ने बाइक पर शव रखकर उसे कासिमपुर में अपर गंग नहर में फेंक दिया। इधर कल्पना ने सबूत मिटाने के लिए कच्चे मिट्टी के फर्श पर गोबर का लेपन कर दिया जिससे खून के निशान और बदबू दोनों मिट गए।