कोतवाली पुलिस ने गांव लुटसान से करीब चैदह वर्ष की बालिका गुम होने की सूचना मिलने के करीब आठ घंटे बाद उसे खोजकर परिजनों को सकुशल सौंप दिया। जिसकी बालिका के परिजनों को पुलिस प्रशासन की भारी प्रशंसा की।
प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी के अनुसार उन्हें गांव लुटसान निवासी एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पुत्री जिसकी उम्र करीब चैदह वर्ष है उसके व चाची के साथ गाँव लुटसान से हाथरस जंक्शन मेण्डू में दरगाह पर चादर चढ़ाने गये थे, जहाँ से उसकी पुत्री नाराज होकर बिना बताये कहीं चली गई है। जिसे परिजनों ने काफी तलाशा मगर कोई सफलता नहीं मिली। यह बात प्रभारी निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को बताई तो पुलिस कप्तान चिंरजीव नाथ सिन्हा ने सीओ सिटी एवं एएसपी के निर्देशन में एक टीम का गठन किया और बालिका को सकुशल बरामदगी कर परिजनों को सुपुर्द करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना सासनी पुलिस द्वारा बच्ची की तलाश हेतु टीमें गठित कर बच्ची के फोटो को लेकर आसपास के बाजारों और मोहल्लों में ले जाकर लोगों से उसके बारे में पूछताछ की गई । इसी क्रम में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार व अन्य स्थानों पर बच्चे की तलाश हेतु अथक प्रयास किये गये । सासनी पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयासों के फलस्वरूप मात्र आठ घंटे के अन्दर फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर, पुलिस कार्रवाई करते हुए सासनी लाया गया। जहां बालिका को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया। परिजनांे द्वारा अपनी बच्ची को सकुशल अपने संरक्षण में लेकर हाथरस पुलिस के कार्य की प्रशसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया है ।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



