एकता कपूर ने मांगी माफी इस हादसे के बाद करण ने कोई सान्वी से कोई माफी नहीं मांगी। मगर एकता कपूर ने उनसे मांफी मांगी। उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगने के साथ सीरियल के सेट पर वापस आने की गुजारिश की। इसके बाद सान्वी ने उनकी बात मानते हुए सेट पर वापसी कर ली।

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

 Ebenezer Trailer Release: हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप एक लंबे समय के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘एबेनेजर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में वह फिर एक बार रहस्मयी अंदाज में नजर आएंगे।
स्क्रूज की भूमिका लौटेंगे जॉनी डेप, कॉमिक कॉन में रिलीज हुआ 'एबेनेजर' का ट्रेलर; अनोखे लुक में दिखे एक्टर - Johnny Depp Starrer Ebenezer Trailer Released In Comic Con ...

हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप सिनेमा हॉल में अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘एबेनेजर’ का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है।

 

कॉमिक कॉन में जॉनी डेप ने दिया सरप्राइज
हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में यह खबर जॉनी ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की। जॉनी स्टेज पर पूरी तरह अपने किरदार एबेनेजर स्क्रूज के कॉस्ट्यूम में आ गए। जिसे देखकर कुछ वक्त के लिए फैंस आश्चर्य में पड़ गए। इसके बाद डेप ने ‘डायरेक्टर्स ऑन डायरेक्टिंग’ पैनल में भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया।

एबेनेजर स्क्रूज के किरदार में आएंगे नजर
एक्टर जॉनी डेप एक लंबे ब्रेक के बाद फिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म ‘एबेनेजर’ में वह एबेनेजर स्क्रूज नाम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार काफी डार्क और अकेला रहेगा। फिल्म चार्ल्स डिकेंस की क्लासिक बुक ‘अ क्रिसमस कैरल’ पर आधारित है। मगर फिल्म में इसका ज्यादा डार्क वर्जन प्रस्तुत किया जाएगा।

भूतों से होगा सामना

फिल्म ‘एबेनेजर’ के ट्रेलर के अनुसार डेप के किरदार एबेनेजर स्क्रूज का सामना भूतों  से होता है। इस दौरान वह आत्माओं उसे फिर से  उसके अतीत के पलों को फिर से जीने के लिए मजबूर करती हैं। मगर वह इन सब से परेशान नहीं होता वह रोड पर घूमता है। इसके साथ ही सबसे कहता है, ‘वापस आकर अच्छा लग रहा है।’ उनका यह रील लाइफ का डायलॉग उनकी रियल लाइफ पर भी सटीक बैठता है। क्योंकि पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड से 2022 में मानहानी के केस के बाद से उनका कोई प्रोजेक्ट नहीं आया।

 

 

कब होगी फिल्म रिलीज? 
फिल्म ‘एबेनेजर’ का निर्माण पैरामाउंट पिक्चर्स के बैनर के तहत हुआ है। फिल्म में जॉनी डेप के अलावा एंड्रिया राइजबोरो, ट्रामेल टिलमैन, इयान मैककेलन, रूपर्ट ग्रिंट, सैम क्लैफ्लिन और डेजी रिडले भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 13 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई

एकता कपूर ने मांगी माफी इस हादसे के बाद करण ने कोई सान्वी से कोई माफी नहीं मांगी। मगर एकता कपूर ने उनसे मांफी मांगी। उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगने के साथ सीरियल के सेट पर वापस आने की गुजारिश की। इसके बाद सान्वी ने उनकी बात मानते हुए सेट पर वापसी कर ली।