रामलीला मैदान में एक अगस्त से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, ध्वजारोहण के साथ किया श्रीरामकथा और श्री कृष्ण लीला का आगाज

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

श्री रामलीला मैदान में आगामी एक अगस्त से आयोजित होने जा रही भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरूवार की देर शाम करीब आठ बजे बजे श्री रामलीला मैदान में पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया गया।
ध्वजारोहण का शुभ कार्य राकेश शर्मा राजाजी एवं विजय कुमार शर्मा बैंजू ने संयुक्त रूप से आचार्य खगेन्द्र शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्जना कर कराया। ध्वजारोहण के साथ ही आयोजन समिति ने राम कथा के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं को लेकर रूपरेखा साझा की। समिति के सदस्यों ने बताया कि एक अगस्त से शुरू होने वाली इस राम कथा में सासनी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए मैदान में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इस पावन और गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और धर्मप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खगेंद्र शास्त्री, कालू पंडित, छेदीलाल शर्मा, सत्यप्रकाश वार्ष्णेय, नरेश कुशवाहा उर्फ श्नरेशी लालाश्, वंदना शर्मा, देवेश पचैरी, नरेश कुमार, पिंकू लाला, नीलू उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, नवीन शर्मा, संतोष वार्ष्णेय, मनोज अग्रवाल, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने सभी नगरवासियों से 1 अगस्त से प्रारंभ होने वाली श्रीराम कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

एकता कपूर ने मांगी माफी इस हादसे के बाद करण ने कोई सान्वी से कोई माफी नहीं मांगी। मगर एकता कपूर ने उनसे मांफी मांगी। उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगने के साथ सीरियल के सेट पर वापस आने की गुजारिश की। इसके बाद सान्वी ने उनकी बात मानते हुए सेट पर वापसी कर ली।