
आजादी के रणबांकुरा अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं पदाधिकारियों ने रोडबेज बस स्टैंण्ड के सामने शहीद पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चंद्रशेखर आजाद अमर रहें, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका साहस, त्याग और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आर.ए.एम. के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि आजाद का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपनाने और देश की एकता, अखंडता तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर पहले दूध से नहलाया गया उसके बाद पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनके बलिदान को नमन किया। अंत में सभी ने देशहित में कार्य करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर आचार्य खगेंद्र शास्त्री,कांता पचैरी, कालू पंडित, जय किशन लवानिया, संजय कुमार,मनीष वर्मा, कालीचरण शर्मा, संजय शर्मा, योगेश कुमार सिसोदिया,गुललन शर्मा, नवीन वार्ष्णेय, दीपू गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, नरेश कुशवाहा, निहाल वार्ष्णेय, अंकित शर्मा, भानु वार्ष्णेय, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


