चबूतरा विवाद को लेकर सिक्योरिटी गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, ड्यूटी से लौटते ही हुआ दबंगों ने किया लाठी-डंडों से हमला,

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव हाशिमपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने करीब पचास वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड दिनेश कुमार शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गार्ड ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरूवार को मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार शर्मा गांव के एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड थे। उनके परिवार की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बुधवार रात दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर के बाहर बना चबूतरा तोड़ दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। जब दिनेश कुमार ड्यूटी से लौटे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में दिनेश कुमार शर्मा के अलावा बीच वचाव करने आए कुछ अन्य लोग भी घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल दिनेश को परिजन तुरंत अलीगढ़ के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनेश कुमार शर्मा अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई