Aligarh: कूड़ा वाहन-बाइक टकराए, चालक से मारपीट के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने लगाया जाम, थाने में प्रदर्शन

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

अलीगढ़ नगर निगम के कूड़ा वाहन और बाइक टकराने के बाद विवाद शुरू हो गया। बाइक सवार ने कूड़ा वाहन चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए नादा पुल के पास खैर रोड बाईपास पर जाम लगा दिया।

Garbage vehicle-bike collision

अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के नादा पुल के पास 23 जुलाई को नगर निगम के कूड़ा वाहन और एक बाइक की मामूली टक्कर के बाद विवाद हो गया। हादसे में बाइक की पीछे की लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर बाइक सवार और कूड़ा वाहन चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि बाइक सवार ने कूड़ा वाहन चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए नादा पुल के पास खैर रोड बाईपास पर जाम लगा दिया। बाद में कर्मचारी रोरावर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
सूचना पर पहुंचे सीओ प्रथम संजीव कुमार ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीओ ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की ओर से बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA