होशियारपुर में ईडी की रेड : मोहल्ला सुखियाबाद में पहुंची टीम, एक घर में ली तलाशी; चर्चाओं का बाजार गर्म

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

गुप्त सूचना के आधार पर मोहल्ला सुखियाबाद निवासी गोपाल पुत्र बब्बल राय के घर पर दबिश दी गई है।

ED raid in Hoshiarpur Team reaches Mohalla Sukhiabad

होशियारपुर शहर के मोहल्ला सुखियाबाद में ईडी की टीम ने रेड की है। गुप्त सूचना के आधार पर मोहल्ला सुखियाबाद निवासी गोपाल पुत्र बब्बल राय के घर पर दबिश दी गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस मामले में की गई है। रेड के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Farheen
Author: Farheen