बहिबलकलां गोलीकांड में पुलिस फायरिंग में दो सिख युवकों की मौत हो गई थी। मामले में अभी एक चार्जशीट दाखिल होना बाकी है। इस बार अकाली दल ने स्पष्ट किया है कि सुखबीर बादल सोमवार को एसआईटी टीम से मिलेंगें और उनके सभी सवालों का जवाब देंगे।

साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े बहिबलकलां गोलीकांड मामले में पंजाब के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल आज एसआईटी के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाएंगे।
एसआईटी ने नोटिस जारी करके सुखबीर को चंडीगढ़ में पूछताछ के लिए पेश होने के निर्देश दिए थे। एसआईटी का यह समन श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान के बाद जारी किया गया था। ज्ञानी रघबीर सिंह ने बहिबलकलां गोलीकांड में सुखबीर बादल की कथित भूमिका पर बयान दर्ज कराया था।
इस गोलीकांड में पुलिस गोलीबारी हुई थी जिसमें दो सिख युवकों की मौत हो गई थी। मामले में अभी एक चार्जशीट दाखिल होना बाकी है। इस बार अकाली दल ने स्पष्ट किया है कि सुखबीर बादल सोमवार को एसआईटी टीम से मिलेंगें और उनके सभी सवालों का जवाब देंगे। पार्टी ने साफ किया है कि यह एक राजनीतिक बदलाखोरी की कार्रवाई है क्योंकि अकाली दल अध्यक्ष का बहिबलकलां फायरिंग की घटना से कोई लेना-देना नहीं क्योंकि वह उस समय देश में नहीं थे।


