
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जींद से वर्चुअल माध्यम से थानेसर रेलवे स्टेशन और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण किया। इसके साथ ही वर्षों से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से जूझ रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिल गई। एलिवेटेड ट्रैक शुरू होने के बाद शहर के पांच प्रमुख रेलवे फाटक अब बिना रुकावट के खुले रहेंगे, जिससे लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। अब तक इन फाटकों पर ट्रेन गुजरने के दौरान लंबा इंतजार करना पड़ता था।
पांच फाटक, जहां सबसे ज्यादा मिलती थी परेशानी
पुराना बस अड्डा फाटक : यह फाटक झांसा, इस्माइलाबाद और अंबाला मार्ग को जोड़ता है। फाटक बंद होने पर जाम पुराने बस अड्डे तक पहुंच जाता था।
अंबेडकर चौक-मुख्य बाजार फाटक : नगर परिषद, सरकारी स्कूलों, मुख्य बाजार और सिटी सेंटर, पंजाब और एसबीआई की मुख्स शाखा, सब्जी मंडी, अग्रवाल समाज की धर्मशाला की ओर जाने वाले लोगों को यहां सबसे अधिक परेशानी होती थी। अब यह मार्ग बिना रुकावट खुला रहेगा।
बिरला मंदिर फाटक : ब्रह्मसरोवर मेले, अमावस्या और त्योहारों के दौरान यही रास्ता मुख्य विकल्प बनता था बाईपास जाने के लिए। जहां फाटक बंद होने पर लंबा जाम लग जाता था।
एलएनजेपी अस्पताल फाटक : अस्पताल, मां भद्रकाली मंदिर, हर्ष के टीला, केयू के दूसरे गेट का मुख्य फाटक और बाईपास की ओर जाने वाले लोगों के लिए यह सबसे अहम मार्ग है। कई बार आपातकालीन मरीजों को भी फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता था।







कुरुक्षेत्र। अमरो देवी।