कार और बाइक आमने-सामने भिडीं, तीन घायल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव समामई के निकट पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की देर शाम एक इको कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के भुजपुरा निवासी सौगब आजम, उनके भाई रवि तथा बहनोई दिलशाद पुत्र बली मोहम्मद बाइक पर सवार होकर सादाबाद क्षेत्र के बहरदोई गांव अपनी एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताते है कि जैसे ही उनकी बाइक गांव समामई स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, तभी हाथरस की ओर से तेज गति से आ रही  एक कार के चालक ने अचानक वाहन को पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दिया। इससे कार और बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड जुट गई, उधर सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक कार चालक कार सहित मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सौगब आजम और दिलशाद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि तीसरे घायल का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि कार चलक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS