मृतक की पहचान 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा के तौर पर हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12.15 बजे हुई, जब उन्होंने मधु विहार पुलिस स्टेशन के अंदर अपनी सर्विस गन से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन के अंदर दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने सोमवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
2019 बैच का था सोमेश मीणा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा के तौर पर हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12.15 बजे हुई, जब उन्होंने मधु विहार पुलिस स्टेशन के अंदर अपनी सर्विस गन से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
सीनियर पुलिस अधिकारी, क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या की कथित घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




